Connect with us

उत्तराखंड: यात्रियों से भरा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत, कई घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड: यात्रियों से भरा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत, कई घायल…


उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर चमोली से आ रही है। यहां यात्रियों से भरा वाहन हादसे का शिकार हो गया है। बताया जा रहा है कि नारायणबगड़ के पास एक वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए है। पुलिस ने ग्रामीणों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। घायलों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा  नारायण बगड़ के गंडीक कफोली मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक मैक्‍स वाहन खाई में गिर गया। वाहन में 13 लोग सवार थे। सभी लोग अंत्येष्टि में आए थे जो घर लौट रहे थे इस दौरान हादसा हो गया। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय हेमेटोलाॅजी क्विज में एम्स ऋषिकेश बना सिरमौर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Weihnachten in Bullerbü | (EPUB, E-Book)

 

 

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top