Connect with us

विदेश में किया उत्तराखंड की बेटी ने कमाल, मिली करोड़ों की छात्रवृत्ति…

उत्तराखंड

विदेश में किया उत्तराखंड की बेटी ने कमाल, मिली करोड़ों की छात्रवृत्ति…


Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटियां अपने जज्बे और मेहनत से न सिर्फ अपना बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन कर रही है। इसी कड़ी में हल्द्वानी की अपर्णा जोशी का नाम जुड़ गया है। अपर्णा को अमेरिका की आईओवा विश्वविद्यालय में एक करोड़ 64 लाख रुपये छात्रवृत्ति मिली है। उनकी कामयाबी से उनके परिवार और प्रदेश में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आदर्श नगर निवासी अपर्णा जोशी पांच वर्ष तक परिवहन के क्षेत्र में सिविल इंजीनियरिंग में शोध करेंगी। अपर्णा ने हाईस्कूल और इंटर हल्द्वानी के निर्मला कॉवेंट स्कूल से किया। इसके बाद उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग और परिवहन में बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हैदराबाद से पढ़ाई की। अपर्णा मौजूदा वक्त में डब्ल्यूएसपी इंडिया ग्लोबल इंजीनियरिंग कंसलटेंसी कंपनी में बतौर ग्रेजुएट इंजीनियर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

बता दें कि अपर्णा जोशी की माता संतोष जोशी राजकीय बालिका हाई स्कूल राजपुरा में प्रधानाचार्य और पिता डॉ. राजेंद्र प्रसाद जोशी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से मुख्य प्रबंधक के पद से अवकाश प्राप्त हैं। अपर्णा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और बेटी की कामयाबी पर सभी उनके परिजनों को बधाई दे रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top