Connect with us

उत्तरकाशीः अधिकारियों की तू-तू मैं-मैं, ARO बोली कागज दिखाओ, सप्लाई इंस्पेक्टर बोले- आपको जांच का अधिकार नहीं,,

उत्तराखंड

उत्तरकाशीः अधिकारियों की तू-तू मैं-मैं, ARO बोली कागज दिखाओ, सप्लाई इंस्पेक्टर बोले- आपको जांच का अधिकार नहीं,,


उत्तरकाशी: राशन गोदाम के निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक आमने सामने आ गए। पूर्ति निरीक्षक ने निरीक्षण की कार्रवाई में सहयोग न करते हुए गोदाम के अभिलेख दिखाने से साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं राशन के गोदामों पर ताले लगा दिए। जिससे क्षेत्रीय ‌खाद्य अधिकारी निरीक्षण नहीं कर पाई। जिस पर क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक ने गोदाम को सीज कर दिया। वहीं पूर्ति निरीक्षक ने इस कार्रवाई को मानने से भी इंकार कर दिया।

शनिवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आरती भट्ट पूर्ति विभाग के ज्ञानसू गोदाम में निरीक्षण के लिए पहुंची। एआरओ आरती भट्ट का कहना था कि राशन विक्रेताओं ने गोदाम से बिना तोले ही राशन दिए जाने की शिकायत की थी। लेकिन वह गोदाम में पहुंची तो वहां तैनात पूर्ति निरीक्षक बिजेंद्र नाथ ने कार्रवाई में कोई सहयोग नहीं किया। सा‌थ गोदाम के अभिलेख दिखाने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि जिला पूर्ति अधिकारी ने किसी को भी अभिलेख दिखाने के लिए मना किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

एआरओ आरती भट्ट निरीक्षण के लिए गोदाम के अंदर जाने लगी तो पूर्ति निरीक्षक नाथ ने गोदामों पर ताले लगवा दिए। जिससे एआरओ भट़्ट गोदामों का निरीक्षण न‌हीं कर पाई। कारण पूछे जाने पर पूर्ति निरीक्षक बिजेंद्र नाथ ने कहा कि डीएसओ ने निरीक्षण की कार्रवाई के लिए इंकार किया है। निरीक्षण की कार्रवाई में सहयोग न मिलने पर एआरओ आरती भट्ट ने गोदामों को सील कर दिया। एआरओ भट्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया अनियमिताएं मिली है। सहयोग न करने से भी स्पष्ट हुआ है कि गोदाम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सीज गोदामों को सक्षम ‌अधिकारी के समक्ष ही खोला जाएगा।

पूर्ति निरीक्षक ज्ञानसू बिजेद्र नाथ ने कहा कि डीएसओ के निर्देशानुसार एआरओ गोदाम का निरीक्षण नहीं कर सकते हैं। जो सीज की कार्रवाई की गई उसे मैं नहीं मानता हूं। यह कार्रवाई अचानक की गई है। अभिलेख दिखाने के लिए डीएसओ ने मना किया है।

क्षेत्रीय, खाद्य अधिकारी उत्तरकाशी आरती भट्ट ने कहा कि- मुझे कुछ दिन पूर्व विक्रेताओं से शिकायत मिली थी कि राशन तोल कर नहीं दिया जा रहा है। घटतोली की संभावना है, इसलिए में निरीक्षण करने आई थी। मुझे गोदाम के निरीक्षण करने से इंकार किया गया। इसलिए मुझे गोदाम सीज करना पड़ा है। प्रथम दृष्ट्या यह स्पष्ट हुआ है कि यहां राशन तोल कर नहीं दिया जाता है। गोदाम में स्टैक कार्ड भी नहीं लगा है। निरीक्षण की जानकारी मैने एसडीएम को दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी

संतोष भट्ट, डीएसओ उत्तरकाशी ने कहा कि- मैने निरीक्षण के लिए किसी को मना नहीं किया है। निरीक्षण अधिकारी को अभिलेख दिखाए जाने चाहिए। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बिना मेरी अनु‌मति के निरीक्षण करने गए हैं। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अपने क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण कर सकते हैं गोदामों का नहीं कर सकते।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top