Connect with us

जोशीमठ विकासखंड में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखंड

जोशीमठ विकासखंड में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल…


Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। एक बार फिर चमोली से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां जोशीमठ विकासखंड में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन लोग सवार थे। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर घायल हो गए है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Romancing Mister Bridgerton | [EPUB, PDF]

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा जोशीमठ विकासखंड स्थित उर्गम-भर्की मोटरमार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक सूमो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के साथ वाहन में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  Les Aventures de Tintin : (PDF, EPUB, eBook)

बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जिसका शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान चालक रितेश चौहान पुत्र दिगम्बर सिंह चौहान निवासी चांई जोशीमठ के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान जयदीप सिंह बिष्ट निवासी देवर खडोरा और बिक्रम सिंह निवासी कुंजो मैकोट,जनपद चमोली गंभीर रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुविधा और हरित परिवहन का संगमः सखी कैब बेड़े में आधुनिक मिनी ईवी बसें जल्द, जिला प्रशासन की तैयारी पूरी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top