Connect with us

DIMS काॅलेज पर विजिलेंस की टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप…

उत्तराखंड

DIMS काॅलेज पर विजिलेंस की टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप…

देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम ने विकासनगर के नामी DIMS काॅलेज पर छापा मारा है। कॉलेज परिसर में विजिलेंस खंगाल रही दस्तावेज खंगाल रही है। ये कॉलेज पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे का बताया जा रहा है। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Creative Capital: Georges Doriot and the Birth of Venture Capital - Epub

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शंकरपुर में हरक सिंह रावत के बेटे का मेडिकल कॉलेज है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने ये कार्रवाई पाखरो रेंज घोटाले को लेकर की है। मामले में विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में पिछले साल मुकदमा दर्ज किया गया था। मौके पर विजिलेंस टीम स्थानीय पुलिस के साथ जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत तक पहली बार विजिलेंस जांच की आंच पहुंची है। जिससे अब राजनीतिक गलियारों में भी कार्रवाई चर्चा का विषय बनी है।

यह भी पढ़ें 👉  Una notte sul treno della Via Lattea e altri racconti : Libri Moderni

गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज के 106 हेक्टेयर वन क्षेत्र में टाइगर सफारी का निर्माण होना था। वर्ष 2019 में इसका निर्माण कार्य बिना वित्तीय स्वीकृति के शुरू कर दिया गया। पेड़ काटने और अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान अनियमितताएं सामने आईं। पता चला कि इन सब कार्यों में अधिकारियों ने ठेकेदारों की मिलीभगत से 215 करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top