Connect with us

उत्तराखंड में वोटर कार्ड लिस्ट जारी, 8 दिसंबर तक कर सकते है क्लेम और ऑब्जेक्शन…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में वोटर कार्ड लिस्ट जारी, 8 दिसंबर तक कर सकते है क्लेम और ऑब्जेक्शन…


Voter List: उत्तराखंड में वोटर कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। चुनाव आयोग ने राज्य की वोटर लिस्ट जारी की है। अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है या आपको कुछ बदलाव कराना है तो आपके लिए काम की खबर है , क्योंकि आयोग ने वोटर लिस्ट जारी करने के साथ ही 8 दिसंबर तक क्लेम और ऑब्जेक्शन की तिथि रखी गई है। इस दौरान वोटर, निर्वाचक नामावली में अगर कोई त्रुटि है तो उसको ठीक करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर व ऊधमसिंह नगर के समग्र विकास के लिए करोड़ों की योजनाएँ—मुख्यमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियाँ

अगर आप 18 साल के हो चुके हैं और अभी तक आपका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है तो इसके लिए अभी से तैयारी कर लें। वोट डालना भले ही संवैधानिक बाध्यता न हो लेकिन इससे राष्ट्र निर्माण में आपकी भागीदारी सुनिश्चित होती है। वोटर कार्ड कहीं जगह अहम दस्तावेज के रूप में काम भी आता है। ऐसे में आप घर बैठे भी नया वोटर कार्ड बनवा सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  Limitless: Upgrade Your Brain, Learn Anything Faster, and Unlock Your Exceptional Life - [PDF, EPUB]

बताया जा रहा है कि नए वोटर कार्ड बनवाने या वोटर कार्ड में संशोधन के लिए अपने नजदीकी बूथ पर आवेदन कर सकते है। बीएलओ के पास या तहसीलदार या एसडीएम या सीडीओ के पास जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट Voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि आयोग द्वारा जनता को जागरूक करने के लिए आगामी 19-20 नवंबर और 3-4 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 26 दिसंबर को सभी ऑब्जेक्शन का निस्तारण करते हुए 5 जनवरी को फाइनल निर्वाचक नामावली को प्रकाशित की जाएगी। अगर किसी मतदाताओं को नाम दर्ज कराने या और कार्ड में संशोधन कराने में परेशानी हो रही है तो वो निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 180033001950 पर शिकायत भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 11.80 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top