Connect with us

मौसम अपडेटः उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी…

उत्तराखंड

मौसम अपडेटः उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी…


Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के देहरादून सहित चार जिलों में अगले चौबीस घंटे के भीतर कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।  ऐसे में नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस संबंध में राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

रिपोर्टस की माने तो शुक्रवार सुबह से राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में मौसम खराब बना रहा। हालांकि बाद में धूप खिल आई। अगले चौबीस घंटे में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow alert in Uttarakhand) जारी किया है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बिजली गिरने के साथ ही गरज के साथ तेज बौछार की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 102 मार्ग जगह-जगह बाधित हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसका असर अगले तीन दिनों में खास तौर पर मध्य और पूर्वी भारत में दिखना शुरू होगा। उत्तराखंड सहित कई राज्यों में इसका असर देखने को मिलेगा। आने वाले दो से तीन दिनों तक यह ऐसा ही रहेगा। इसके कारण दक्षिणी हिस्सों में भी हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top