Connect with us

Weather Update: उत्तराखंड में बारिश से थोड़ी राहत, ऐसे रहेगा आगे मौसम…

उत्तराखंड

Weather Update: उत्तराखंड में बारिश से थोड़ी राहत, ऐसे रहेगा आगे मौसम…

प्रदेश में इस साल जून माह में मानसून के शुरू होने के बाद से ही उत्तराखंड में अत्यधिक बारिश का क्रम बना रहा। भारी वर्षा के चलते नदी-नाले उफान पर रहे तो नदियों का जलस्तर भी चरम रहा। लोगों के घरों तक पानी आने से वह पलायन को मजबूर हुए। हालांकि बीते दो-तीन दिनों से मानसून की वर्षा का क्रम कुछ धीमा पड़ा है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच मध्यम बौछारें पड़ने की भी सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  Una notte sul treno della Via Lattea e altri racconti : Libri Moderni

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं कुमाऊं में कहीं-कहीं तीव्र बौछारे पड़ने का अनुमान है जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। अगले कुछ दिन गढ़वाल मंडल के ज्यादातर क्षेत्रों में आसमान साफ रह सकता है। वहीं देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच एक से दो दौर की हल्की बौछारें पड़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ने किया EVM–VVPAT वेयरहाउस का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप त्रैमासिक निरीक्षण

अगर बात करें बीते रविवार की तो कल दून में सुबह से ही धूप खिली रही, हालांकि बीच-बीच में आंशिक बादल भी मंडराने लगे। दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में बौछारें भी दर्ज की गईं। हालांकि, शाम को आसमान साफ रहा। वहीं प्रदेश में बरसात ने इस बार पर्यटन व्यवसाय पर पानी फेर दिया। अतिवृष्टि और आपदा के चलते जुलाई-अगस्त माह के दौरान बेहद कम सैलानी उत्तराखंड पहुंचे। मसूरी, चकराता, लैंसडौन जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है, जिससे पर्यटन व्यवसायी मायूस हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार कार्यक्रम में सीडीओ टिहरी ने सुनी जन समस्याएं
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top