Connect with us

मौसम अपडेटः अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी…

उत्तराखंड

मौसम अपडेटः अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी…


उत्तराखंड से जहां मानसून रुखसत हो रहा है। तो वहीं ये जाता हुआ मानसून भी परेशान कर सकते है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक बादलों और धूप के बीच आंखमिचौली जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Exes and O's : Ebook Free Download

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में  पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर क्षेत्रों में रोजाना 1 से 2 दौर की बौछारें दर्ज की जा सकती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रह सकता है। देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम

बताया जा रहा है कि प्रदेश में कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे। रविवार की भांति सोमवार को भी दिन के वक्त जमकर मेघा बरसने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, रविवार की रात के बाद ही बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। सोमवार को सुबह पहले हल्की बूंदाबांदी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  “ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि

गौरतलब है कि विदा लेते मानसून ने समूचे उत्तर भारत को पूरी तरह भिगो दिया है। गुजरात और मध्यप्रदेश, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड और बिहार में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड में इस साल अतिवृष्टि से 1200 करोड़ से ज्यादा के राजस्व का नुकसान तो हुआ ही, साथ ही 100 से ज्यादा लोगों की जान भी गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top