Connect with us

मौसम: उत्तराखंड में भारी बारिश का यलो अलर्ट, यहां होने की संभावना…

उत्तराखंड

मौसम: उत्तराखंड में भारी बारिश का यलो अलर्ट, यहां होने की संभावना…


उत्तराखंड में मॉनसून की झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार होने की संभावना है। तो वहीं आज राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जनपद में भारी बारिश की संभावना है। इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ तीव्र बौछार पड़ सकती है। वहीं गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में नाले और नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में नदी-नालों के आसपास बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

वहीं संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों व राजमार्गों पर अवरोध हो सकता है। ऐसे में आवाजाही करना भी जोखिम भरा हो सकता है। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमाान 24°C के लगभग रहेगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top