Connect with us

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, अगले चार दिन इन जिलों में बारिश के आसार…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, अगले चार दिन इन जिलों में बारिश के आसार…


देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। दिनभर उमस और गर्मी के बेहाल करने के बाद देहरादून में झमाझम बारिश हुई। जिससे आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना हो गया। तो वहीं राज्य के पहाड़ी इलाकों में भी झमाझम बारिश हुई। मौसम ने करवट बदली तो लोगों के चेहरे भी खिल उठे। अगले तीन दिन बारिश के आसार बने रहने की आशंका है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बारिश की आशंका जताई थी। शाम के समय बरसीं फुहारों से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे गरमी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

12 जून को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 13 और 14 जून को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर दिन के समय तेज सतही झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 जून के बाद राज्य में बारिश में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।

वहीं शुक्रवार को गढ़वाल के कई पर्वतीय इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, ऊखीमठ में 19, जखोली में 15, अगत्स्यमुनि और पोखरी में पांच एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पर्वतीय इलाकों के तापमान में कमी आई।

प्रदेश में जून की शुरुआत से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में कहीं-कहीं मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शुक्रवार को भी कई पर्वतीय इलाकों में बारिश हुई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…

गुरुवार को गंगोत्री-यमुनोत्री समेत चारधाम में बौछारें पड़ीं। निचले इलाकों में भी कहीं-कहीं बारिश हुई। जिससे गर्मी से फौरी राहत मिली। इधर, देहरादून समेत आसपास के मैदानी इलाकों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही और दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों ने बेहाल किया।

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, अगले चार दिन इन जिलों में बारिश के आसार…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top