Connect with us

उत्तराखंड में अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी…


Weather Update: उत्तराखंड में भारी तबाही मचाने के बाद भी अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बागेश्वर, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि  पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ ही पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बौछार हो सकती है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य में 21 अगस्त  को बागेश्वर, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 22 व 23 को भी  देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत जिलों के अनेक स्थानों में बारिश का अनुमान है। बताया जा रहा है कि इसके बाद 24 को फिर बारिश का जोर बढ़ेगा। 24 के लिए मौसम विभाग ने राज्य में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का यलो अलर्ट रखा गया है। दून में 25 तक कहीं कहीं बारिश का अनुमान लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…

बता दें कि उत्तराखंड में शुक्रवार से शनिवार तक बारिश ने राज्य में भारी कहर बरपाया है। हालात आपदा जैसे हो गए। कई जगह रेस्क्यू कार्य अभी भी जारी है। पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कई घायल है। लापता लोगों की तालाश जारी है। जिसके देखते हुए विभाग ने नदी, नालों, गधेरों के नजदीक रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top