Connect with us

वॉट्सऐप नए फीचर पर कर रहा काम, जल्द होगा ये बदलाव, मिलेगी सुविधा…

उत्तराखंड

वॉट्सऐप नए फीचर पर कर रहा काम, जल्द होगा ये बदलाव, मिलेगी सुविधा…


देशः लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप (WhatsApp) हर कुछ समय पर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स जारी करता रहता है। वॉट्सऐप अब नया फीचर लेकर आ रहा है। इसकी मदद से यूजर्स अपने वॉट्सऐप अकाउंट को किसी और फोन या टैबलेट पर भी खोल कर चैट कर सकेंगे। इस फीचर को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। WABetaInfo ने अपने ट्विटर हैंडल पर वॉट्सऐप के इस नए फीचर की जानकारी शेयर की है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वॉट्सऐप नए फीचर WhatsApp Multi Device 2.0 पर काम कर रहा है. वॉट्सऐप मल्टी डिवाइस 2.0 फीचर की मदद से यूजर अपने वॉट्सऐप अकाउंट को किसी और फोन या टैबलेट से भी लिंक कर सकेंगे। यह फीचर शुरुआत में वॉट्सऐप फॉर आईपैड और एंड्रॉयड टैबलेट पर जारी किया जाएगा। ये लॉन्च होने के बाद यूजर्स को अपने मुख्य फोन के अलावा किसी दूसरे फोन या पैड पर मैसेजिंग या चैटिंग के लिए वॉट्सऐप अकाउंट को खोलने और इस्तेमाल करने सहूलियत होगी। इस फीचर पर अभी ट्रायल किया जा रहा है। यह कब तक लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि अभी तक यूजर अपने वॉट्सऐप अकाउंट को एक फोन या टैब में ही इस्तेमाल कर सकते हैं। वॉट्सऐप वेब के द्वारा इसे लैपटॉप या कंप्यूटर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दूसरे डिवाइस पर वॉट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल करने के लिए 6-डिजिट कोड की जरूरत पड़ती है। उसके यूआर कोड को स्कैन करना पड़ता है. इसमें डेटा और चैट हिस्ट्री को सिंक होने में भी काफी समय लग जाता है। लेकिन नए फीचर के बाद वॉट्सऐप अकाउंट को दो फोन पर बहुत आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

वॉट्सऐप नए फीचर पर कर रहा काम, जल्द होगा ये बदलाव, मिलेगी सुविधा…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top