Connect with us

उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल…


Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश आफत बरसा रही है। प्रदेश के कई इलाकों में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। इस बीच  मौसम विभाग ने चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले 24 घंटे के अंदर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना जताई है। वहीं राज्य में जगह-जगह सड़के बंद होने की खबरे है।

मीाडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने मंगलवार को नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि दो व तीन अगस्त को राज्य में कुछ जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट रहेगा। मंगलवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत, उधमसिंहनगर में अधिकांश जगह पर हल्की से मध्यम हो सकती है। तीन अगस्त को नैनीताल, बागेश्वर में कहीं कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। जबकि 4 व 5 अगस्त को कोई अलर्ट नहीं है। जिससे राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

वहीं बताया जा रहा है कि प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से 14 स्टेट हाईवे समेत कुल 229 सड़कें बंद हो गईं। सोमवार को 86 सड़कों को खोला जा सका। सड़कों को खोलने के काम में 297 जेसीबी मशीनों को लगाया गया। लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कों को खोलने के काम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

 

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top