Connect with us

इस नंबर पर कॉल कर भेंट कर सकते है जरूरतमंदों को गरम कपड़े, कंबल…

उत्तराखंड

इस नंबर पर कॉल कर भेंट कर सकते है जरूरतमंदों को गरम कपड़े, कंबल…


देहरादून में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप है। ऐसे में कई लोग ऐसे है जिनके पास न कंबल है न गरम कपड़े । ऐसे में इन लोगों की मदद के लिए देहरादून डीएम सोनिका ने अच्छी पहल की है। इस पहल में आप भी सहयोग कर सकते है। अपने अनुपयोगी गरम कपड़े , कंबल और चादरें जरूरतमंद लोगों को भेंट कर सकते है। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। आइए आपको बताते है कैसे कर सकते है आप मदद..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 508 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

डीएम सोनिका ने कहा है कि बढ़ती सर्दियों के कारण कई लोगो को गरम कपड़ों, कंबल और चादरें की उपलब्धता ना होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है , इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन देहरादून द्वारा एक कदम बढ़ाया गया है, जिसको आप सभी के सहयोग से सफल बनाया जा सकता है ।तो आएं गरम लिंबास, कंबल और चादरों के रूप में अपना स्नेह पहुंचा सकते है। आप
गरम कपड़े भेंट करने के लिए 18001802525 पर संपर्क करे अपना पता हमें बताएं और हमारी टीम आप तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जोंडला, अगस्त्यमुनि के समीप गुलदार का सफल रेस्क्यू, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

भेंट करने का स्थान:
देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा चलाई जा रही इलेक्ट्रिक बस या देहरादून स्मार्ट सिटी ऑफिस, सात्विक टावर, कौलागढ़ रोड, देहरादून में कपड़े दान कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि भेंट किये हुए कपड़ो, कंबल और चादरों को जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद तक पहुँचाया जाएगा।
.

यह भी पढ़ें 👉  चार श्रम संहिताओं को लागू किया जाना एक महत्वपूर्ण फैसला, दूरगामी सार्थक परिणाम निकलेंगेः सीएम धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top