Connect with us

सीएम धामी आज स्थितियों का जायजा लेने जाएंगे जोशीमठ, ये है कार्यक्रम…

उत्तराखंड

सीएम धामी आज स्थितियों का जायजा लेने जाएंगे जोशीमठ, ये है कार्यक्रम…


Joshimath Sinking: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने जोशीमठ (Joshimath) की कमान अपने हाथ में ले ली है। जहां उन्होंने शहर के लगभग 600 परिवारों से तुरंत उन घरों को खाली कराने का आदेश दिया है,तो वहीं वह आज स्थितियों का जायजा लेने के लिए जोशीमठ दौरे पर जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  टकनौर क्षेत्र में भालू का आतंक, महिला घायल–पूर्व विधायक सजवाण पहुंचे अस्पताल

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी शनिवार 7 जनवरी को सुबह 11:55 बजे जोशीमठ के लिए रवाना होंगे।  बताया जा रहा है कि वह देहरादून के पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री जोशीमठ के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री जोशीमठ पहुंचेंगे, जहां सीएम जोशीमठ की स्थितियों का धरातलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे के करीब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रथमबार महिला स्वंय सहायता समूह से पार्किंग संचालन; महिला सशक्तीकरण बनाने की ओर एक अभिनव प्रयास

बताया जा रहा है कि गढ़वाल के आयुक्त सुशील कुमार और सचिव (आपदा प्रबंधन) रंजीत कुमार सिन्हा विशेषज्ञों की एक टीम के साथ हालात पर लगातार नजर रखने के लिए मौके पर डेरा डाले हुए हैं। वहीं सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित इलाके से लोगों का पुनर्वास तेजी से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इलाज की सुविधा मौके पर उपलब्ध होनी चाहिए और लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी व्यवस्था की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को राहत एवं रेस्टोरेशन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top