Connect with us

हरिद्वार में एक बीजेपी नेता की निर्मम हत्या ,क्षेत्र में सनसनी…

उत्तराखंड

हरिद्वार में एक बीजेपी नेता की निर्मम हत्या ,क्षेत्र में सनसनी…


देवभूमि में अपराधी बेखौफ है। उत्तराखंड अपराधियों का धीरे-धीरे गढ़ बनता जा रहा है। यहां हरिद्वार में एक बीजेपी नेता की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना से जहां क्षेत्र में सनसनी मच गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। यह दोनों आरोपी मुजफ्फरनगर के बताए जा रहे हैं और इनसे पूछताछ जारी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार में स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्र नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अमरदीप छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता थे। आरोपियों ने जगजीतपुर में स्थित अमरदीप के घर में घुसकर उन्हे गोलियों से भून डाला। इस घटना के बाद से इलाके मे हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि अमरदीप को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…

वहीं सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि हत्या और किसी ने नहीं बल्कि प्रॉपर्टी डीलिंग में अमरदीप के साझीदार और उसके दो बेटों ने की।  बीच-बचाव करने आए अमरदीप के भाई और उसके एक दोस्त को भी आरोपियों ने गोलियां मारी हैं।  दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में एलपीजी व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता…

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 3 में से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों की फोर्स भी इलाके में तैनात की गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पकड़े गए आरोपियों से पूरी पूछताछ के बाद ही हत्या के सही कारण सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top