Connect with us

सीमांत उत्तरकाशी पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण…

उत्तराखंड

सीमांत उत्तरकाशी पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण…


देहरादून/उत्तरकाशी। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंचे हैं। देहरादून पहुंचने के बाद वे सीधे उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए, जहां वे सीमांत क्षेत्रों में चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…

 

शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तरकाशी पहुंचे, जहां उनका स्वागत मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम द्वारा किया गया। दौरे के दौरान वे भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ

 

इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में मतदान व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह दौरा अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी

 

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर वे जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों, मतदाता सूची अद्यतन और पोलिंग बूथ व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लेंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top