Connect with us

मुख्यमंत्री धामी ने हरिपुर कलां में मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर जताया शोक…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने हरिपुर कलां में मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर जताया शोक…


हरिद्वार, 24 मई 2024।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के हरिपुर कलां क्षेत्र में पूर्व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर उनकी पुत्री के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि संतान को खोने का दुख किसी भी परिवार के लिए अत्यंत असहनीय होता है और इस कठिन समय में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं…

धामी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे धैर्य बनाए रखें और ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि दिवंगत की स्मृतियां सदैव परिवार के साथ जीवित रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…

मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस दौरान आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव भट्ट, पार्षद आकाश भाटी, राजेश लखेड़ा, मधुकर शर्मा और सत्य प्रकाश जखमोला सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top