Connect with us

तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण में तेजी, डीएम ने किया निरीक्षण…

उत्तराखंड

तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण में तेजी, डीएम ने किया निरीक्षण…


 

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मुआवजा वितरण, दस्तावेजों के परीक्षण और पुनर्वास की प्रक्रिया पारदर्शी एवं निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप यह परियोजना देहरादून की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…

परियोजना के तहत प्रभावित संपत्ति धारकों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मुआवजा दिया जा रहा है। मुआवजा मिलने के बाद कई प्रभावित अपनी संपत्तियों की रजिस्ट्री लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के नाम करा चुके हैं, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आई है। परियोजना से कुल 410 संपत्तियां प्रभावित हैं। शेष संपत्तियों के दस्तावेजों का परीक्षण तेजी से किया जा रहा है और पात्र लोगों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि के मूल्यों की रक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी…

डीएम ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से तहसील चौक और आसपास के क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी तथा आमजन को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने प्रभावितों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुआवजा और पुनर्वास प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती…

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top