Connect with us

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरा वाहन भागीरथी नदी में गिरा, 3 की मौत…

उत्तराखंड

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरा वाहन भागीरथी नदी में गिरा, 3 की मौत…


उत्तराखंड में बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां शुक्रवार शाम गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां यात्रियों से भरा वाहन भागीरथी नदी में जा गिरा। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…

मिली जानकारी के अनुसार हादसा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर बिशंनपुर के निकट आर्य विहार आश्रम के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि एक वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। वाहन में वाहन चालक समेत 6 लोग सवार थे। जिनसे से 3 की मौत हो गई। जबकि, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम एवं जिला चिकित्सालय से एक एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़…

मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू कर तीन घायलों को एंबुलेंस से चिकित्सालय भेजा गया है। इस हादसे में तीन की मौत की खबर है। 1 शव को जिला अस्पताल में पहुँचाया जा रहा है। 02 शव को निकाला जा रहा हैं। फिलहाल, वाहन में सवार लोगों के नाम और पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। वाहन कहां से कहां जा रहा था ये भी पता नहीं चल पाया है। मौके पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top