Category: उत्तराखंड

  • अपराधी बैखौफः बाइकसवार युवकों ने किसान को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

    अपराधी बैखौफः बाइकसवार युवकों ने किसान को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

    रुड़की: उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ है। बड़ी खबर रुड़की से सामने आ रही है। यहां दिनदहाड़े बाइकसवार चार युवकों ने एक किसान पर गोलियां बरसा कर निर्मम हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तालाश की जा रही है।

    मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक गुरुवार की सुबह उत्तर प्रदेश के बालावाली निवासी 40 वर्षीय ऋषि पाल पुत्र काले राम ट्रैक्टर से लक्सर के कुंडी गांव भगवानपुर में आया था। जहां रास्ते में दो बाइक सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और गांव वाले मौके पर पहुंच गए।

    जिन्होंने जमकर हंगामा किया सूचना मिलते ही पुलिस भी पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत किया। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया में मामला पुरानी जमीनी रंजिश का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • देहरादूनः कार सवार पुलिसकर्मी ने बाइकसवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत

    देहरादूनः कार सवार पुलिसकर्मी ने बाइकसवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत

    देहरादूनः उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। दर्दनाक हादसे की खबर देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र से आ रही है। यहां मसूरी रोड पर आज दोपहर एक सिपाही ने गाड़ी को ओवरटेक करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मधुबन विहार निवासी सुशील कुमार साहू मजदूरी का काम करता था। आज दोपहर सुशील कुमार मोटरसाइकिल सवार होकर मसूरी से देहरादून आ रहा था और उसी दौरान रायपुर थाने में तैनात सिपाही ने अपनी गाड़ी से मसूरी की ओर जाते हुए मोटरसाइकिल सवार सुशील को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुशील गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुशील को अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया।  वहीं पुलिस ने शव के पंचनामे की कार्यवाही कर सिपाही को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्यवाई की जा रही है। वहीं मृतक के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है।

  • सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर होगा हरिद्वार नगर निगम और सैन्य धाम के प्रवेश द्वार का नाम

    सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर होगा हरिद्वार नगर निगम और सैन्य धाम के प्रवेश द्वार का नाम

    हरिद्वार: देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन से पूरे देश और उत्तराखंड में शोक की लहर है। देशभर में लोग बिपिन रावत को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। पहाड़ सपूत को श्रद्धांजलि देते हुए हरिद्वार नगर निगम मेयर अनिता शर्मा ने निगम के मुख्य द्वार का नाम ‘सीडीएस जनरल बिपिन रावत स्मृति द्वार’ रखने की घोषणा की है। वहीं  हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने सैन्यधाम के प्रवेश द्वार का निर्माण जनरल रावत के नाम पर करवाए जाने का एलान किया।

    आपको बता दें कि बिपिन रावत उत्तराखंड के वीर सपूत थे. उनके निधन के बाद उनके नाम पर प्रदेश में शहीद स्मारक, सड़क, स्कूल आदि बनाए जाने की मांग हो रही है। इन सबके बीच हरिद्वार नगर निगम की मेयर अनिता शर्मा ने निगम के मुख्य द्वार का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा कर दी है।  मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि निगम के मुख्य द्वार को अब बिपिन रावत स्मृति द्वार के नाम से जाना जाएगा।

    गौरतलब है कि सीडीएस बिपिन रावत  समेत कुन्नूर हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले सभी 13 लोगों को आज अंतिम विदाई दी जा रही है। जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर आज बेस हॉस्पिटल से उनके सरकारी आवास पर लाया गया। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए गणमान्यों का तांता लगा हुआ है। नम आंखों से जनरल बिपिन रावत की बेटियों ने भी अपने पिता को विदाई दी. उनके सम्मान में 17 तोपें और 800 जवान सलामी देंगे।

  • हरिद्वार में हाथियों का उत्पात, एसएसपी ऑफिस में जमकर की तोड़फोड़

    हरिद्वार में हाथियों का उत्पात, एसएसपी ऑफिस में जमकर की तोड़फोड़

    हरिद्वार: उत्तराखंड में हाथियों का आतंक देखने को मिल रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में हाथी लगातार आबादी में घुस रहे है। इस बार हाथियों के झुंड ने एसएसपी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ मचाई है। दो से तीन हाथी पहले तो एसएसपी कार्यालय के बाहर चहलकदमी करते रहे। इसके बाद कार्यालय की दीवार से सटे पीपल के पेड़ के पत्ते और छाल खाई। हाथी इतने में ही नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने पेड़ को जड़ से उखाड़ दिया और दीवार ढहा दी।

    गौरतलब है कि हरिद्वार का बहुत बड़ा हिस्सा हरिद्वार राजाजी नेशनल पार्क की सीमा से लगा होने के कारण आए दिन जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्रों में आते रहते हैं। इससे अक्सर वन्य जीव और मानव टकराव की स्थिति बन जाती है। बताया जा रहा है कि हाथी अक्सर पार्क की सीमा से निकलकर एसएसपी कार्यालय और उसके आसपास के क्षेत्रों में दिखाई देते हैं। हाथियों के आबादी में घुसने का ये सिलसिला नया नहीं है। अभी दो दिन पहले भी हाथियों का एक झुंड जगजीतपुर में मातृ सदन आश्रम के पास आबादी में घुस आया था। वन विभाग लगातार जंगली जानवरों को रोकने के लाख दावे करता है लेकिन फिर भी ये जानवर आबादी में घुस रहे हैं।

  • CRPF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

    CRPF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

    हल्द्वानी: उत्तराखंड में शुक्रवार की सुबह दुःखद खबर लेकर आई। हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआरपीएफ कैंप के अंदर एक जवान ने खौफनाक कदम उठा लिया। जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

    मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि मूल रूप से नालापानी देहरादून सीआरपीएफ कैंप कार्यालय में कांस्टेबल श्रीकांत पांडे(47) को ड्यूटी में तैनात था। कैंप के अंदर एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में कैंप के अन्य जवान उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले में जवान के तनाव में रहने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

  • मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ युवक ने फेसबुक पर की अभद्र पोस्ट, मुकदमा हुआ दर्ज

    मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ युवक ने फेसबुक पर की अभद्र पोस्ट, मुकदमा हुआ दर्ज

    देहरादून: सोशल मीडिया का दौर है ऐसे में हर कोई अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकालता है लेकिन बिना सोचे समझे अगर आप कुछ लिख रहे है तो आप संभल जाए। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फेसबुक से आरोपी की जानकारी जुटाने में लगी है, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा फेसबुक से पोस्ट नहीं हटवाया गया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा नेता वीर सिंह पंवार ने शिकायत दर्ज कराई की फेसबुक पर वॉइस ऑफ उत्तराखंड नाम से एक अकाउंट है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की फोटो एडिट करके अभद्र पोस्ट किया गया है। उन्होने कहा कि इस तरह से मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ ही उत्तराखंड का भी अपमान किया जा रहा है। जिससे धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही है। फेसबुक पर यह पोस्ट डालने के बाद कई भद्दे कमेंट भी किये जा रहे है। साथ ही कई लोग पोस्ट हटाने के लिए भी कमेंट कर रहे है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही फेसबुक की डिटेल साइबर पुलिस को भेजी जा चुकी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होगा

  • CDS बिपिन रावत सहित 13 पार्थिव शरीर ले जा रही एम्बुलेंस का एक्सीडेंट

    CDS बिपिन रावत सहित 13 पार्थिव शरीर ले जा रही एम्बुलेंस का एक्सीडेंट

    दिल्लीः देशभर में सेना के हेलिकॉप्टर क्रेश होने और सीडीएस रावत सहित 13 लोगों की मौत का गम है। ऐसे में एक और हादसे की खबर आई है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य मृतकों का पार्थिव शरीर ले जा रही ऐंबुलेंसों में से एक का ऐक्सिडेंट हो गया है। गुरुवार सुबह ही मृतकों का पार्थिव शरीर वेलिंगटन से मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाया गया था। रेजिमेंटल सेंटर से इनके पार्थिव शरीरों को सुलूर एयरबेस ले जाया जा रहा था कि तभी काफिले में शामिल एक ऐंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलूर एयरबेस के रास्ते में मेट्टूपलयम के पास हुआ है। जिसके बाद पार्थिव शरीरों को सुलूर एयरबेस से दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया गया। बता दें कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर उनके आवास पर ले जाया जाएगा। यहां उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा। बुधवार दोपहर तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में सीडीएस, उनकी पत्नी और 11 अन्य कर्मियों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं दूसरी और दिल्ली में रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर एक बयान जारी किया ।