विकासनगर: राजधानी देहरादून से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां दून से सटे विकासनगर में जंगल में एक इंस्पेक्टर का शव संदिग्ध परिस्थितियों पेड़ से लटकता मिला है। शव की शिनाख्त चकराता कैंट में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेश सिंह जयाड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेश 24 नवंबर से लापता थे। जिसके बाद से परिजन लगातार उनकी खोजबीन में थे। मोबाइल सर्विलांस की लोकेशन के बाद आज सुरेश का शव जंगल में लटका मिला है। पुलिस ने शव कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुरेश सिंह उत्तरकाशी के बड़कोट निवासी थे। छावनी परिषद में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेश सिंह जयाड़ा पुत्र गोपाल सिंह हाल निवासी कैंट क्वार्टर छावनी परिषद चकरता बुधवार 24 नवंबर को साढ़े बजे गेट नंबर एक पर तैनात थे। लेकिन साढ़े नौ बजे के बाद वह अचानक गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया।
बताया जा रहा है कि दोपहर तीन बजे छावनी परिषद कार्यालय के अधीक्षक अमित साहू के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भी आया। लेकिन जिस नंबर से मैसेज आया, वह नंबर मैसेज भेजने के बाद बंद हो गया। इसके बाद पुलिस ने लापता सेनेटरी इंस्पेक्टर की तलाश शुरू कर दी थी। सर्विलांस में सुरेश के मोबाइल का अंतिम लोकेशन टीमली के जंगल में मिली थी। जिसके बाद विकासनगर पुलिस जंगल में लगातार उनकी तलाश कर रही थी।इसी दौरान एक दिसंबर को पुलिस को उनका शव रस्सी के सहारे एक पेड़ से लटकता मिला।
हरिद्वार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। राज्य में उधमसिंहनगर और हरिद्वार में बंपर तबादले किए गए है। चौकी प्रभारियों के बंपर तबादले हुए हैं। उधमसिंह नगर में चुनाव से ठीक पहले एक ही जगह पर लंबे समय से जमे एक निरीक्षक सहित 25 उप निरीक्षक और 21 हेड कांस्टेबल का ट्रांसफर किया गया है। वहीं कई नए चेहरों को थाने और चौकियों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। तो वहीं हरिद्वार में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जिले की 15 चौकियों के प्रभारियों समेत 32 दारोगाओं को इधर से उधर किया है।
1- निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी पुलिस लाइन से निरीक्षक प्रभारी थाना पंतनगर।
2- उप निरीक्षक विनोद जोशी थानाध्यक्ष पुलभट्टा से थानाध्यक्ष दिनेशपुर।
3- उप निरीक्षक राजेश पांडे एसएसआई किच्छा से थानाध्यक्ष पुलभट्टा।
4 – उप निरीक्षक अशोक कुमार थाना दिनेशपुर से एसआईटी पुलिस कार्यालय।
5 – उप निरीक्षक सुशील कुमार थाना केला खेड़ा से थाना जसपुर।
6 – उप निरीक्षक अर्जुन सिंह चौकी शिवराज पट्टी से प्रभारी चौकी बेरिया दौल।
7 – उपनिरीक्षक कपिल कंबोज चौकी गड़ीनेगी से थाना किच्छा।
8 – उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह थाना रुद्रपुर से थाना केलाखेड़ा।
9- उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार पंत थाना झनकईया से थाना किच्छा।
10- उप निरीक्षक विजेंद्र कुमार थाना काशीपुर से प्रभारी चौकी प्रतापपुर नानकमत्ता।
11- उप निरीक्षक मनोहर चंद चौकी बेरिया दौलत से प्रभारी चौकी गड़ीनेगी।
12 – उपनिरीक्षक पान सिंह तोमकयाल थाना रुद्रपुर से थाना काशीपुर।
13 – उप निरीक्षक प्रकाश राम विश्वकर्मा थाना किच्छा से थाना रूदपुर।
14- उप निरीक्षक बसंत प्रसाद चौकी बरहैनी से थाना किच्छा।
15 -उप निरीक्षक हरीश राम आर्य पुलिस लाइन से थाना गदरपुर।
16- उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश रायपा पुलिस लाइन से थाना गदरपुर।
17 – उप निरीक्षक ललित बिष्ट पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी शिवराज पट्टी कुंडा।
18 – उपनिरीक्षक सुप्रिया नेगी थाना कुंडा से थाना खटीमा।
19 – उपनिरीक्षक बबीता थाना खटीमा से थाना किच्छा।
20 – उपनिरीक्षक सोनिका सत्यबली जोशी थाना दिनेशपुर से थाना कुंडा।
21 – उप निरीक्षक दीपा अधिकारी थाना किच्छा से थाना दिनेशपुर।
22 – उपनिरीक्षक सीमा कोली महिला प्रकोष्ठ काशीपुर/पुलिस लाइन से थाना गदरपुर।
23 – उप निरीक्षक नेहा ध्यानी थाना सितारगंज से थाना जसपुर।
24 – उप निरीक्षक भूमिका पांडे थाना जसपुर से थाना सितारगंज।
25 – उप निरीक्षक अरविंद बहुगुणा शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी चौकी बरहनी।
26 – शिव गोपाल चंदेल संबद्ध क्षेत्रधिकारी बाजपुर से क्षेत्राधिकारी कार्यालय बाजपुर।
हेड कांस्टेबलों के तबादले
1 – हेड कांस्टेबल नवीन चंद्र जोशी पुलिस लाइन मा.मो. जसपुर.
2- हेड कांस्टेबल मदनलाल पुलिस लाइन से हे.मो.जसपुर.
3 – हेड कांस्टेबल गिरीश चंद्र जोशी पुलिस लाइन से हे.मो. बाजपुर.
4- हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह पुलिस लाइन से मा.मो. बाजपुर
5- हेड कांस्टेबल सुशील कुमार पांडे पुलिस लाइन से हे.मो. काशीपुर.
6- हेड कांस्टेबल पान सिंह पालनी पुलिस लाइन से हे.मो. गदरपुर.
7- हेड कांस्टेबल केशवराम पुलिस लाइन से हे.मो. दिनेशपुर.
8-हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद पन्त पुलिस लाइन से हे.मो. पंतनगर.
20- हेड कांस्टेबल महावीर सिंह डांगी थाना खटीमा से क्षेत्राधिकारी कार्यालय खटीमा.
21- हेड कॉन्स्टेबल दरबान सिंह पुलिस लाइन से वाचक शाखा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
वहीं हरिद्वार में गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी आशीष शर्मा को काली नदी चौकी प्रभारी भगवानपुर, सप्त ऋषि चौकी प्रभारी प्रवीण रावत को रेल चौकी प्रभारी ज्वालापुर, एसआईएस शाखा में तैनात संजीत कंडारी को बाजार चौकी प्रभारी ज्वालापुर, नारसन चौकी प्रभारी लोकपाल परमार को लंढोरा चौकी प्रभारी, लक्सर से मनोज कुमार को मंगलौर कस्बा चौकी प्रभारी, मंगलौर से कर्मवीर को तेज्जुपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। लंढौरा से हटाए गए उमेश कुमार को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है, जबकि सोत बी चौकी प्रभारी नरेश गंगवार को धनोरी चौकी प्रभारी, लखनौता चौकी प्रभारी संजय नेगी को सोत बी चौकी प्रभारी, थाना खानपुर से विपिन कुमार को लखनौता चौकी प्रभारी बनाया गया है।
चंडीघाट चौकी प्रभारी गजेंद्र रावत को चौकी प्रभारी शांतरशाह, यहां से नवीन पुरोहित को चौकी प्रभारी चंडी घाट, भिक्क्ममपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल को अमानतगढ़ चौकी प्रभारी, यहां से मनोज ममगई को भिक्कमपुर प्रभारी, तेज्जूपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान को गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी, थाना सिडकुल से उपनिरीक्षक अशोक रावत को सप्त ऋषि चौकी प्रभारी बनाकर भेजी गई। मंगलौर कोतवाली से उपनिरीक्षक शहजाद अली को सिडकुल थाने के एसएसआई की जिम्मेदारी दी गई है।
ऋषिकेश: उत्तराखंड में भले ही डबल इंजन सरकार विकास के तमाम दावें कर रही हो लेकिन राज्य में विकास की रफ्तार बेहद कम है। आदेश के बावजूद गुमानीवाला क्षेत्र में वन विभाग विकास में रोड़ा लगाने में लगा है। इसका नजारा उस समय देखने को मिला, जब गुमानीवाला के भट्टोवाला क्षेत्र में अखिलेश्वर महादेव मंदिर की 250 मीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। वन विभाग ने सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। कागज पूरे होने के बावजूद वन विभाग सड़का निर्माण नहीं होने दे रहा है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
बताया जा रहा है कि कई सालों के इंतजार के बाद अखिलेश्वर महादेव मंदिर के पास 250 मीटर की सड़क का निर्माण कार्य मंगलवार को शुरू हुआ। सड़क निर्माण की सूचना मिलते ही वन विभाग ने काम रुकवा दिया। मौके पर मौजूद ठेकेदार ने सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति के कागज भी वन विभाग के अधिकारियों को दिखाए, फिर भी वन विभाग ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने नहीं दिया। वन विभाग द्वारा काम रूकवाए जाने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी। तो मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इक्कट्ठा हो गए। उन्होंने विभाग का विरोध किया तो इसके बाद मामला हंगामा और हाथापाई तक जा पहुंचा, जिसके बाद वन विभाग पीछे हटता दिखाई दिया। लंबी कहासुनी के बाद आखिरकार सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ है।

देहरादूनः उत्तराखंड में अब ठंड कि ठिठुरन बढ़ने वाली है। आगामी दिनों में मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश एवं बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश और शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार एक दिसंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ देहरादून, नैनीताल जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश, बर्फबारी होने की संभावना है। दो दिसंबर को पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर,देहरादून, नैनीताल जिलों के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश एवं बर्फबारी हो सकती है। तीन दिसंबर को पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक पश्चिमी यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं, वेदर डिपार्टमेंट का कहना है कि 1 से 6 दिसंबर तक दो बड़े वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाले हैं। इस कारण पश्चिमी यूपी में 1-2 दिसंबर को भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। जिसका असर देशभर में पहाड़ से लेकर मैदान तक देखने को मिलेगा। ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में शीत का प्रकोप बढ़ सकता है।

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। सियासी हलचल के बीच चुनाव से पहले सभी पार्टियों में दल-बदल का सिलसिला जारी है।बीजेपी नेता कांग्रेस तो कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल होकर पार्टियों को झटका दें रहे है। आज (मंगलवार) पूर्व राज्य मंत्री साहब सिंह सैनी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने साहब सिंह सैनी को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
वहीं साहब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सहित अन्य दलों पर सैनी समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में तीसरे सबसे ज्यादा संख्या में सैनी समाज के लोग रहते हैं, लेकिन राजनीतिक दल उनका इस्तेमाल करते आए हैं, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं दूसरी और राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है।
चर्चा है कि 4 दिसंबर को कांग्रेस के कई बड़े नेता पीएम मोदी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो सकते है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसे अफवाह बताते हुए कहा है की हम साहब सिंह सैनी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हैं। अभी काफी सैनी भाई कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे।

देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां प्रचार प्रसार में जुटी है। सियासी सरगर्मियों के बीच भाजपा की ओर से चार दिसंबर को राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली करने वाले है तो वहीं अब खबर है कि पीएम मोदी की जनसभा के जवाब में कांग्रेस भी राहुल गांधी की रैली करा सकती है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी के उत्तराखंड आने के संकेत दिए है। राहुल दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में उत्तराखंड आ सकते हैं।
दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से लंबी चर्चा हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मेनिफेस्टो, टिकटों के बंटवारे और दूसरे मसलों पर केंद्रीय नेताओं से उनकी चर्चा हुई है। जिसका शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक तरफ जहां भाजपा के तमाम बड़े नेता पहले ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं और पीएम मोदी सहित कुछ और नेताओं का उत्तराखंड दौरा होना है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के किसी बड़े नेता का अभी तक एक भी दौरा नहीं हुआ है। राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने खुद संभाली हुई है। वह लगातार राज्यभर का तूफानी दौरा कर रहे हैं। कांग्रेसी शीघ्र ही किसी बड़े नेता की रैली उत्तराखंड में कराना चाहती है।