Connect with us

राज्य के पर्वतीय जनपदों के लिए दी गई मोटर साइकिलें, सीएम ने किया फ्लैग ऑफ…

उत्तराखंड

राज्य के पर्वतीय जनपदों के लिए दी गई मोटर साइकिलें, सीएम ने किया फ्लैग ऑफ…


उत्तराखंड में आम जन की समस्याओं के निदान के लिए सीएम धामी एक्शन में है। इसी कड़ी में आज उन्होंने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा राजस्व विभाग को उपलब्ध कराई गई 320 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ किया। ये मोटर साइकिलें राज्य के पर्वतीय जनपदों के लिए दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

मिली जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को आपदा कार्यों, कानून व्यवस्था में सहयोग हेतु क्षेत्रीय भ्रमण, राजस्व से सबंधित विभिन्न कार्यों के त्वरित निरस्तारण के लिए ये मोटर साइकिलें दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री धामी ने हीरो मोटोकॉर्प का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को मोटर साइकिल की सुविधा मिलने से जन समस्याओं के निदान एवं विभिन्न कार्यों के लिए क्षेत्रों में भ्रमण करने में सुविधा होगी, साथ ही जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मथुरा नाव हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक…

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी, सचिव एवं आयुक्त राजस्व चन्द्रेश यादव, हीरो मोटोकॉर्प के सी.एस.आर हेड भारतेन्दु कबी, उप राजस्व आयुक्त मो. नासिर एवं सहायक राजस्व आयुक्त के.के. डिमरी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top