Connect with us

देश का पहला कार्टोग्राफिक म्यूजियम मसूरी में खुला, जानें क्या कुछ है यहां…

उत्तराखंड

देश का पहला कार्टोग्राफिक म्यूजियम मसूरी में खुला, जानें क्या कुछ है यहां…


उत्तराखंड में अगर आप पहाड़ो की रानी मसूरी जा रहे है तो आपको बता दें की आप वहीं अब एक अनोखे म्यूजियम का दीदार कर सकते है। जी हां मसूरी में देश का पहला कॉर्टोग्राफी म्यूजियम खुल गया है। यह म्यूजियम अपने आप में एक अनूठा म्यूजियम है, यहां आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा। वहीं जॉर्ज एवरेस्ट स्टेट मसूरी पर स्थित हेलीपैड का लोकार्पण भी किया गया है। आइए जानते है इसके बारे में..

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की ओर से मसूरी देश का पहले कार्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण किया है। इस म्यूजियम में जॉर्ज एवरेस्ट और उनके सहयोगी की तरफ से किए गए अलग-अलग खोज और एवरेस्ट की मापी गई ऊंचाई के बारे में दर्शाया गया है। उनके साथ के लोगों के मोम के पुतले बनाकर भी प्रदर्शित किया गया है जो अपने आप में सभी लोगों को काफी आकर्षित कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की…

इस म्यूजियम में सर जॉर्ज एवरेस्ट के साथ ही सर्वेयर नैन सिंह रावत के पत्रों को भी रखा जाएगा। साथ ही सर्वेयर किशन सिंह नेगी, गणितज्ञ राधानाथ सिकंदर की ऑब्जर्वेटरी से भी यहां आने वाले लोग रूबरू हो सकेंगे। जॉर्ज एवरेस्ट हाउस में तैयार किए गए म्यूजियम में पर्यटकों को सर्वे की कई तथ्यपरक जानकारी मिलेंगी। पर्यटक यहां कार्टोग्राफिक म्यूजियम में पर्यटक जीपीएस की कार्यप्रणाली भी जान सकेंगे। इसके लिए यहां ग्लोब तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित…

स्क्रीन पर स्थान खोजते ही ग्लोब पर जगह दिख जाएगी। सैटेलाइट कैसे काम करते हैं, उनमें जीपीएस और संचार प्रणाली कैसे ऑपरेट की जाती है, इसकी जानकारी भी मिल जाएगी। म्यूजियम को आधुनिक तकनीक से बनाया गया है। पर्यटक जिस उपकरण के सामने खड़े होंगे, उसकी पूरी जानकारी डिस्प्ले हो जाएगी, जिसे विशेष साफ्टवेयर के जरिए चलाया जाएगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही मोबाइल पर जानकारी मिलेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top