Connect with us

देहरादूनः रोडवेज बस और बाइक में भीषण टक्कर, बहन से मिलने आए भाई की दर्दनाक मौत…

उत्तराखंड

देहरादूनः रोडवेज बस और बाइक में भीषण टक्कर, बहन से मिलने आए भाई की दर्दनाक मौत…


Uttarakhand Accident: जहां एक ओर  नए साल का जश्न मन रहा था। लोग खुशियां मना रहे थे। वहीं देहरादून में भी दो भाई नए साल पर बहन से मिलने के दिल्ली से दून पहुंचे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बहन भाईयों का इंतजार कर रही थी। पर भाइयों की बाइक उत्तराखंड रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में एक भाई की मौत हो गई। तो दूसरा गंभीर घायल है। वहीं हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका, स्पॉट ट्रायल से मिलेगा अवसर…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे हरिद्वार बाइपास पर मोथरोवाला तिराहे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड रोडवेज की बस हरिद्वार की ओर से आ रही थी। इसी बीच सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कोरेनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…

वहीं बस चालक को हिरासत में ले लिया है, बस को थाने में खड़ी कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सगे भाई थे। मृतक की पहचान विनोद (24 वर्ष) निवासी छतरपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान बाबू के रूप में हुई है, जो मृतक विनोद का भाई है। मृतक की जेब से मोबाइल फोन मिला था। इससे मिले फोन नंबर पर काल की गई तो यह उनकी बहन का था। बहन ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top