Connect with us

धामी सरकार राज्य कर्मचारियों को दिवाली पर देगी बड़ा तोहफा…

उत्तराखंड

धामी सरकार राज्य कर्मचारियों को दिवाली पर देगी बड़ा तोहफा…


उत्तराखंड में दिवाली से पहले धामी सरकार राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस मिलेगा। वित्त विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य में लगभग 1.40 लाख कर्मचारी इस दायरे में आएंगे। राज्य सरकार कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर बोनस के रूप में 7000 रुपये देती है। 4800 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलता है। चूंकि, नवंबर माह के दूसरे हफ्ते दिवाली का पर्व है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के राज्य कर्मचारी, शिक्षकों और अराजपत्रित कर्मचारियों को नंवबर माह में बोनस दिया जा सकता है। प्रशासन की ओर से इस पर फाइल तैयार करने का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नवंबर के पहले हफ्ते तक इसका भुगतान होनेकी उम्मीद है। राज्य सरकार पर बोनस के रूप में लगभग 100 करोड़ का वित्तीय बोझ पड़ेगा। उक्त बोनस का लाभ समूह ‘ग’ ‘घ’ व समूह ‘ख’ एवं कैजुअल/दैनिक वेतन भोगी लगभग 01 लाख 50 हजार से अधिक कर्मचारियों को प्राप्त होगा। उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) पर लगभग रू0 120.00 करोड़ का एकमुश्त व्यय भार राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

वहीं कर्मचारियों द्वारा सरकार पर चार फीसदी महंगाई भत्ते के लिए भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार जुलाई से दिसंबर माह तक चार फीसदी महंगाई भत्ता केंद्रीयकर्मचारियों को इसी माह दे चुका है। अब कर्मचारियों ने भी मांग उठानी शुरू कर दी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट और उत्तरांचल मिनिस्टीरियल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में दिवाली से पहले महंगाई भत्ता देने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top