Connect with us

यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए आमजन से मांगे गए सुझाव, दून पुलिस ने की ये अपील…

उत्तराखंड

यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए आमजन से मांगे गए सुझाव, दून पुलिस ने की ये अपील…


Dehradun News: वर्तमान में जनपद देहरादून में वाहनों की संख्या की अधिकता व विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में  शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किये जाने के संबंध में दून पुलिस द्वारा आमजन से समस्याओं/सुझावों को साझा करने के लिए की अपील  की गई है। बताया जा रहा है कि इन प्राप्त सुझावो पर अन्य सम्बन्धित विभागो से समन्वय स्थापित कर तात्कालिक रूप से कार्यवाही करते हुए सुधार के प्रयास किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…

मिली जानकारी के अनुसार यातायात समस्याओं के तात्कालिक समाधान तथा वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों के मध्य यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार हेतु एस0एस0पी0 देहरादून व पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सभी यातायता कर्मियों से उनकी ड्यूटी के दौरान आ रही समस्याओं का आंकलन व मीडियाकर्मियों, व्यापारीगण, जन प्रभुत्व तथा आम जनमानस से उनके कार्य क्षेत्र के आस-पास ऐसे छोटे-छोटे सुझाव, जिन पर तात्कालिक रूप से समाधान कर यातायात व्यवस्था में सुधार लाया जा सकता है, को 03 दिवस के अन्दर यातायात पुलिस देहरादून के फेसबुक पेज Dehradun traffic police ( https://www.facebook.com/DehradunTrafficPoliceOfficial?mibextid=ZbWKwL ) व यातायात निरीक्षक के व्हट्सअप नम्बर: 7060982870 पर साझा करने की अपील की गई है। उक्त सुझावों पर यातायात व्यवस्था हेतु उत्तरदायी अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तात्कालिक रूप से प्रभावी सुधार व सामाधान के प्रयास किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी बांध विस्थापित परिवार को 15 साल बाद मिला अपना हक…

अपील:-
वर्तमान में जनपद देहरादून के यातायात व्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में आम जन द्वारा उनके आस-पास ऐसे छोटे-छोटे तात्कालिक सुझाव, जिनके समाधान से यातायात व्यवस्था में सुधार किया जा सकता है, यातायात पुलिस देहरादून के फेसबुक पेज Dehradun Traffic police व यातायात निरीक्षक के व्हट्सअप नम्बर: 7060982870 पर 03 दिवस के अन्दर उपलब्ध करा सकते हैं, जिन पर अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उनका तात्कालिक समाधान किया जा सके, कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव देहरादून पुलिस को उपलब्ध करायें :- एस0एस0पी0 देहरादून।

यह भी पढ़ें 👉  रोड कटिंग के बाद सड़कों की गुणवत्ता पर सख्ती, सचिव लोनिवि ने किया देहरादून में निरीक्षण…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top