Connect with us

उत्तराखंड में आज महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में आज महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में आम जन के हित में कई फैसले लिए जा सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री

बैठक सचिवालय में होनी है जिसमें करीब दो दर्जन अहम प्रस्तावों मुहर लग सकती है। मई महीने में मंत्रिमंडल की ये दूसरी बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में ड्राप आउट (पढ़ाई बीच में छोडऩे) की समस्या को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा ड्राप आउट के कारणों का विस्तृत अध्ययन कर इसे रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके तहत मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना का प्रस्ताव अगली कैबिनेट में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेल सुविधाओं के विस्तार पर धामी सरकार का बड़ा फैसला…

इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

  •  इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन का प्रस्ताव,
  • उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी का प्रस्ताव,
  • स्वरोजगार के लिए एकल महिलाओं को सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव
  • महालक्ष्मी किट योजना के विस्तार संबंधी प्रस्ताव
  • राशन कार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर चीनी- नमक देने का प्रस्ताव
  • राजकीय अस्तपालों और मेडिकल कॉलेजों में एकसमान पंजीकरण और जांच दरें लागू करने का प्रस्ताव
  •   बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में कैथ लैब स्थापित करने का प्रस्ताव
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top