Connect with us

पौड़ी के विश्वास नौटियाल ने गेट परीक्षा में देशभर में हासिल किया 11वां स्थान…

उत्तराखंड

पौड़ी के विश्वास नौटियाल ने गेट परीक्षा में देशभर में हासिल किया 11वां स्थान…


GATE Result 2023: उत्तराखंड की प्रतिभाएं लगातार प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। हर क्षेत्र में प्रदेश का युवा अपनी कामयाबी के झंडे़ गाड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इसी कड़ी में श्रीनगर निवासी विश्वास नौटियाल का नाम जुड़ गया है। विश्वास ने कड़ी मेहनत और लगन से गेट परीक्षा में देशभर में 11वां स्थान हासिल किया है। उनकी इस कामयाबी पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से विश्वास नौटियाल पौडी जिले के ग्राम खोली के रहने वाले है। उनके पिता शिव प्रसाद नौटियाल श्रीनगर तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो के पद पर तैनात है, जबकि उनकी मां हेमलता नौटियाल साधारण गृहणी है। उन्होंने 1000 गेट स्कोर में 830 अंक हासिल किए है। विश्वास ने यह अभूतपूर्व उपलब्धि बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

बताया जा रहा है कि विश्वास की शुरूआती शिक्षा श्रीनगर से ही हुई है। उन्होंने 12वीं की परीक्षा श्रीनगर के कॉन्वेंट से पास की है। जबकि बीएससी देहरादून के एसजीआरआर कॉलेज से किया। वर्तमान में विश्वास एमएससी की पढ़ाई आईआईटी मुम्बई से कर रहे है। साथ ही वह गेट की परीक्षा की भी तैयारी कर रहे थे। जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की है। उनकी कामयाबी से पूरे परिवार सहित गांव में खुशी का माहौल है। लोग उन्हें बधाई देने घर पर पहुंच रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे सरकार, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top