Connect with us

आईटीआई प्रधानाचार्य ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखंड

आईटीआई प्रधानाचार्य ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, ऐसे करें आवेदन…


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यानी यूकेपीएससी ने समूह-ख के पदों पर भर्ती निकाली है। बताया जा रहा है कि आयोग ने आईटीआई प्रधानाचार्य ग्रेड-2 भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी आगामी तीन नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद…

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आईटीआई प्रधानाचार्य ग्रेड-2 के लिए 18 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें (जनरल-09, एससी-05, एसटी-01, ओबीसी-02, ईडब्ल्यूएस-01) के पद पर भर्ती की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस भर्ती में सम्मिलित होने के इच्छुक युवाओं की उम्र 21 से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। भर्ती के लिए पहले स्क्रीनिंग परीक्षा और फिर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  इंटेंसिव केयर सेंटर से वंचित बच्चों को मिल रही नई राह…

बताया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी है। इसमें अनारक्षित, ओबीसी एवं एडब्ल्यूएस कैटेगरी वाले युवाओं के लिए 172.30 रूपए तथा एस‌सी/एसटी युवाओं के लिए 82.30 रूपए का आवेदन शुल्क प्रोसेसिंग फीस के साथ निर्धारित किया गया है। जबकि दिव्यांग युवाओं को 22.30 रुपये शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top