Connect with us

धावक मानसी नेगी ने जीता गोल्ड मेडल, प्रदेश का नाम किया रोशन…

उत्तराखंड

धावक मानसी नेगी ने जीता गोल्ड मेडल, प्रदेश का नाम किया रोशन…


उत्तराखंड की बेटी ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर चमोली गढ़वाल की धावक मानसी नेगी ने नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने ये मेडल 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 जीता है। उनकी इस कामयाबी से प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मानसी ने तमिलनाडु में अयोजित 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM) में स्वर्ण पदक जीता है। उनकी जीत पर जहां प्रदेश को उनपर गर्व है। इससे पहले भी मानसी कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। चमोली के मजोठी गाव की बेटी मानसी नेगी ने तो जैसे गोल्ड के अलावा दूसरा मेडल नहीं लाने की कसम खाई है। इससे पहले मानसी ने नेशनल लेबल पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन में मॉडल राज्य बनाने पर जोर…

वहीं उत्तराखंड पुलिस ने भी मानसी को बधाई दी है। पुलिस ने लिखा है कि मानसी हमारे उत्तराखंड की शान! चमोली की हमारी बेटी मानसी नेगी ने तमिलनाडु में अयोजित 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM) में स्वर्ण पदक जीता है। मानसी, अभी आपको बहुत आगे तक जाना है और भारत के लिए बहुत सारे मेडल लाने हैं। बहुत शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top