Connect with us

उत्तराखण्ड ओपन यूनिवर्सिटी का सप्तम दीक्षांत समारोह, 27 मेधावी छात्रों को मिला स्वर्ण पदक…

उत्तराखंड

उत्तराखण्ड ओपन यूनिवर्सिटी का सप्तम दीक्षांत समारोह, 27 मेधावी छात्रों को मिला स्वर्ण पदक…


उत्तराखण्ड ओपन यूनिवर्सिटी के सप्तम दीक्षांत समारोह मनाया गया। समारोह का शुभारंभ कुलाधिपति/राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से वर्चुअल माध्यम से किया। समारोह में 27 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।

राज्यपाल सिंह ने कहा कि आप सभी को अमृतकाल के इन 25 वर्षों में विकसित भारत का नेतृत्व करना है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि तकनीकी के बल पर लोगों की तरक्की के रास्ते खोजे जाएं। एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारे को साकार करने में आप सभी का सामूहिक संकल्प भी जरूरी है। मुख्यमंत्री धामी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के माध्यम से उच्च कोटि का व्यक्तित्व निर्माण करने में उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर करें टैग: डीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय को अपने पहले ही प्रयास में NAAC द्वारा मूल्यांकन में बी ग्रेड प्राप्त हुआ, वहीं दिव्यांगों के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिये राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कुलसचिव प्रो. ओम प्रकाश, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला टोलिया, मेयर डॉ. जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top