Connect with us

उत्तराखंड में इस दिन होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक, गृह मंत्री शाह करेंगे अध्यक्षता…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में इस दिन होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक, गृह मंत्री शाह करेंगे अध्यक्षता…


उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि बैठक 7 अक्टूबर को नरेंद्रनगर में एक होटल में आयोजित की जाएगी। बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। उत्तराखंड के लिए ये बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। इस बैठक में उत्तराखंड समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री चिंतन करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नरेंद्रनगर में 15 जुलाई को होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शिरकत करने वाले है। इसके साथ ही इन राज्यों के दो-दो मंत्री भी बैठक में शामिल होने है। इसके साथ ही बैठक में इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होने वाले थे। बता दें कि पहले मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक को स्थागित कर दिया गया था। ये बैठक पहले 15 जुलाई को आयोजित होनी थी। बैठक की तैयारियां शुरू हो गई थी। लेकिन बारिश के कारण इस बैठक को स्थागित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था…

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के लिए बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें दून वैली नोटिफिकेशन में नियमों में शिथिलता लाने, हर गांव में पांच किलोमीटर की दूरी पर पक्के भवन वाली बैंक शाखाएं खुलवाने, 12 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ यौन शोषण पर 60 दिन में जांच पूरी करने सीमांत व आंतरिक सुरक्षा और उत्तराखंड झंगोरे का समर्थन मूल्य तय करने साथ ही स्कूल ड्राप आउट बच्चों और कुपोषण का शिकार बच्चों के लिए भी नीति बनने को लेकर मुख्य रूप से चर्चा होनी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top