Connect with us

असम राइफ्लस में तैनात उत्तराखंड के सपूत का निधन, परिवार में कोहराम…

उत्तराखंड

असम राइफ्लस में तैनात उत्तराखंड के सपूत का निधन, परिवार में कोहराम…


उत्तराखंड के लिए एक बार फिर बुरी खबर आई है। देश सेवा के लिए ड्यूटी पर तैनात उत्तराखंड के सपूत का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि असम राइफल्स में तैनात हल्द्वानी निवासी जवान का हृदय गति रुकने से अरुणाचल प्रदेश में निधन हो गया। जवान की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मूल रूप से भगवानपुर गनाई निवासी शंकर दत्त पालीवाल 40 असम राइफल्स में हवलदार थे और पिछले 2 साल से अरुणाचल प्रदेश में पोस्टेड थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने और बाद में हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। शंकर अपने पीछे अपने दो बच्चों सहित भरा परिवार छोड़ गए है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

बताया जा रहा है कि शंकर दत्त पालीवाल का परिवार 2005 में रानीखेत से हल्द्वानी आ गया था। उनका परिवार हल्द्वानी के ऊंचापुल में रहता है। जहां उनकी पत्नी एक बेटा और एक बेटी रहते हैं। जवान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रानीबाग चित्रशिलाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले—गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top