Connect with us

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी में हुआ बदला, अब इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी में हुआ बदला, अब इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी…


उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाई कमान ने लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कई राज्यों के प्रभारियों की नव नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड के प्रभारी को भी बदला गया है। अब पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को उत्तराखंड की जिम्मेंदारी सौंपी गई है। जिसकी सूची जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  टोली बैठक मे शाह ने की संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा की…

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व ने उत्तराखंड में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को बदल दिया है। उनकी जगह पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर बड़े दायित्वों का निर्वहन कर चुकीं कुमारी सैलजा की नियुक्ति को प्रदेश में कांग्रेस के क्षत्रपों में संतुलन साधने और लोकसभा चुनाव में संगठन को धार देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व उत्तराखंड में पार्टी के जनाधार को वापस पाने के लिए हाथ-पांव मार रहा है। ऐसे में प्रदेश के दिग्गजों को साधकर लोकसभा चुनाव से पहले एकजुटता से कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बनाने की चुनौती कुमारी सैलजा के सामने है। पार्टी ने भी इस चुनाव से पहले प्रदेश प्रभारी बदलकर अपनी बदली हुई रणनीति के संकेत भी दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ…

गौरतलब है कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव वरिष्ठ उत्तराखंड में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पराजय के बाद नेताओं के निशाने पर आ गए थे। विधायकों, पूर्व विधायकों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें हटाए नहीं जाने पर नाराजगी भी व्यक्त की थी।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top