Connect with us

नए साल पर देहरादून में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में हो सकते हैं ये बदलाव, जानें प्लान…

उत्तराखंड

नए साल पर देहरादून में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में हो सकते हैं ये बदलाव, जानें प्लान…


नए साल पर देहरादून में कई बदलाव देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में नए साल में सुधार हो सकता है। इसके लिए अर्बन मोबिलिटी प्लान के तहत बनाए गए देहरादून शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में नए साल में सुधार हो सकता है। इसके लिए अर्बन मोबिलिटी प्लान के तहत बनाए गए ‘देहरादून सिटी न्यू ट्रांसपोर्ट सिस्टम’ लागू करने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गों के विकास हेतु ₹3.08 करोड़ स्वीकृत किए…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परिवहन विभाग संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक होने वासी है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में  विभाग देहरादून सिटी न्यू ट्रांसपोर्ट सिस्टम’ प्लान को रखेगा।आरटीए की मंजूरी के बाद इसे धरातल पर उतारा जाएगा। रिपोर्टस की मानें तो नए ट्रांसपोर्ट सिस्टम में सिटी बस और मैजिक के रूट तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही स्टॉपेज भी तय किए गए हैं। सभी स्टॉपेज की जियो टैगिंग की गई है, ताकि वाहनों को ट्रैक किया जा सके और यात्रियों को ऐप आधारित सुविधा दी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र पर 10 बेटियों की पढ़ाई को मिला नया जीवन…

बताया जा रहा है कि शहर में ऑटो के लिए बनाए गए हैं तीन कॉरिडोर ऑटो संचालन के लिए कॉरिडोर बनाए गए हैं। इसमें नॉर्थ- साउथ कॉरिडोर में 13 स्टैंड, ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में सात और साउथ सेमीसर्कल कॉरिडोर में चार स्टैंड बनाए गए हैं। प्रत्येक स्टैंड से संचालित होने वाले ऑटो की संख्या भी की तय की गई है। ई रिक्शा के लिए भी 24 स्टैंड तैयार किए गए हैं। अब इसके संचालन की तैयारी है। आरटीए की बैठक का एजेंडा तैयार किया जा रहा है, इसी महीने बैठक करवाने की तैयारी है। विभाग का उद्देश्य ट्रांसपोर्ट सिस्टम में सुधार कर इसे बेहतर और आधुनिक बनाना है। शहर के बाहरी इलाकों में भी लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिले, इस पर भी विशेष फोकस है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 170 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने कई मामलों का मौके पर किया समाधान…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top