Connect with us

उत्तराखंड के इस विभाग के दो अधिकारी हुए सेवानिवृत्ति…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के इस विभाग के दो अधिकारी हुए सेवानिवृत्ति…


Uttarakhand News: सूचना विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा की सेवानिवृत्ति के अवसर उन्हें सूचना निदेशालय में विदाई दी गई। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि यदि हम किसी कार्य को दिल से करते हैं, तो मन में ऊर्जा का संचार स्वतः ही हो जाता है। जब कर्म के प्रति भावना जुड़ी होती है, तो वह मन को संतुष्टि और प्रसन्नता देती है। कार्य के साथ सद्व्यवहार एवं विनम्रता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला की सूचना विभाग में एक कुशल प्रशासक के रूप में बड़ी छवि रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साथ लेकर विभाग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला ने अपने 36 वर्षों के सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जो कार्य टीम भावन से होते हैं, उनके परिणाम अधिक सुखद होते हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में साथ कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा ने भी अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने सेवाकाल के दौरान साथ कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी, के. एस. चौहान, संयुक्त निदेशक (से.नि)  राजेश कुमार, उप निदेशक डाॅ नितिन उपाध्याय,,  मनोज श्रीवास्तव,  रवि बिजारनियां, सहायक निदेशक अर्चना एवं विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top