Connect with us

बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए UPCL लाया ये ऐप, घर बैठे हो सकेंगे ये काम…

उत्तराखंड

बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए UPCL लाया ये ऐप, घर बैठे हो सकेंगे ये काम…


Uttarakhand News: उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) पहली बार उपभोक्ता की सुविधा के लिए एक ऐप लाया है। इस स्वयं सेवा मोबाइल एप के माध्यम से जहां उपभोक्ताओं को कई जानकारियां मिलेगी वहीं बिजली बिल का भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को 1.5 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। आइए जानते है कैसे कर सकते है इस ऐप का उपयोग…

यह भी पढ़ें 👉  जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…

मिली जानकारी के अनुसार यूपीसीएल ने विद्युत सेवाओं में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए मोबाइल एप विकसित किया है। यह एप एंड्रायड और आई-फोन दोनों पर काम करेगा। यूपीसीएल के स्वयं सेवा मोबाइल एप से नये कनेक्शन, विद्युत लोड बढ़ाने, चेक मीटर, स्वामित्व परिवर्तन के लिए आवेदन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही एक साल के बिल भुगतान की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती हैं। खास बात यह है कि विद्युत सेवाओं से संबंधित शिकायतों को भी मोबाइल एप दर्ज करने की सुविधा रहेगी। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती पर सीएम धामी ने की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली…

बताया जा रहा है कि इस एप के जरिये बिल जमा करने पर उपभोक्ताओं को यूपीसीएल 1.5 प्रतिशत की छूट देगा। साथ ही 24 घंटे बिल भुगतान की सुविधा होगी। बिल जमा कर रसीद भी मोबाइल पर उपलब्ध होगी। प्रदेश के यूपीसीएल के अधीन लगभग 26 लाख बिजली उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा। अभी तक उपभोक्ताओं को पेटीएम और गूगल पे के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की सुविधा थी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top