Connect with us

उत्तराखंड: बेटी की शादी में नाचते पिता को आया हार्ट अटैक, मौत से मचा कोहराम…

उत्तराखंड

उत्तराखंड: बेटी की शादी में नाचते पिता को आया हार्ट अटैक, मौत से मचा कोहराम…


कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। किसी लड़की की शादी हो उसके हाथों में मेंहदी लग रही हो। इस दौरान खुशी में नाचते पिता को हार्ट अटैक आ जाए और उनकी मौत हो जाए तो सोचना मुश्किल है उस परिवार और बेटी पर क्या बीतेगी। लेकिन ऐसा ही मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा से सामने आया है। यहां घर में बिटिया की शादी की मेहंदी की रस्म के दौरान खुशी में नाचते-नाचते पिता की मौत (Father death in daughter marriage) हो गई। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…

मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा की एक बेटी की हल्द्वानी के बैंकट हॉल में शादी होनी थी। परिवार वाले अल्मोड़ा में मेहंदी रस्म निभा रहे थे। शनिवार रात तक नाच-गाना और शहनाई गूंजती रहीं। दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया। लेकिन शायद नियती को कुछ और ही मंजूर था। अचानक देर रात नाचते-नाचते दुल्हन के पिता डांस फ्लोर पर ही गिर गए। इससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। स्वजन उन्हें लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचे…

बताया जा रहा है कि पिता की मौत से जहां एक पल में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं पिता की मौत के बीच ही बेटी का विवाह रविवार रात हल्द्वानी के एक बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ है। रविवार को बिटिया की बरात की तैयारी पूरी थी दुल्हन के मामा सहित कुछ अन्य संबंधी विवाह रस्म के लिए हल्द्वानी निकल देर रात दुल्हन का विवाह संपन्न कराया गया। जिसके बाद पिता के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top