Connect with us

उत्तराखंडः एमडीडीए ने पांच मंजिला इमारत को किया सील, दी ये चेतावनी…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः एमडीडीए ने पांच मंजिला इमारत को किया सील, दी ये चेतावनी…


उत्तराखंड के ऋषिकेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां एमडीडीए का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि एमडीडीए ने यहां एक पांच मंजिला इमारत को सील कर दिया। इमारत पर नियमों को ताक पर रखकर बनाए जाने का आरोप है। जिसपर कार्रवाई की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि चोरी छिपे इमारत में निर्माण कार्य किया गया या सील तोड़ने की कोशिश हुई तो उनके खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशिक्षण से चुनौतियों को अवसर में बदलने की सीख मिलती है: सीएम धामी

मिली जानकारी के अनुसार एमडीडीए ने ये कार्रवाई मनीराम मार्ग पर बन रही पांच मंजिला अवैध इमारत पर की है। बताया जा रहा है कि अवैध निर्माण की शिकायत पर मौके पर पहुंची एमडीडीए की टीम ने 15 फुट की सड़क के किनारे 90 गज की भूमि पर अवैध रूप से बन रही पांच मंजिला अवैध इमारत को सील कर दिया। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान इमारत के अंदर कुछ मजदूर निर्माण कार्य कर रहे थे। जिनको बाहर कर टीम ने इसे सील कर इमारत के मालिक और ठेकेदार को सील के साथ छेड़छाड़ नहीं करने के निर्देश भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने राज्य में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास करने के दिए निर्देश…

बताया जा रहा है कि ये इमारत एक मिठाई व्यापारी द्वारा बनवाई जा रही थी। व्यापारी ने  भूतल और एक मंजिल का नक्शा पास एमडीडीए से पास कराया है, जबकि मौके पर पांच मंजिला इमारत खड़ी कर दी गई है। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने इमारत को सील करने की कार्रवाई की है। अगर इसे तोड़ने की कोशिश हुई तो इमारत मालिक के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top