Connect with us

उत्तराखंडः यहां गहरी खाई में वाहन गिरने से एक की मौत, मची चीख-पुकार…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः यहां गहरी खाई में वाहन गिरने से एक की मौत, मची चीख-पुकार…


उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। चमोली से अभी-अभी दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां नंदानगर-भेंटी मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा शुक्रवार दोपहर को नंदानगर-भेंटी मोटरमार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर हुई दर्दनाक मौत हो गई है।  जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन सख्त, 51 मामलों का निस्तारण और 5 में एफआईआर के निर्देश…

खाई में गिरा डॉक्टरों का वाहन, कई घायल

वहीं दूसरी ओर कोटद्वार बीरोंखाल में डॉक्टरों की गाड़ी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि वेदीखाल से स्वास्थ्य शिविर का समापन होने के बाद पीपीपी मोड पर संचालित बीरोंखाल सामुदायिक स्वास्थ्य का स्टाफ वापस बीरोंखाल लौट रहा था। अरकंडाई के समीप पंचपुरी पुल के पास चढ़ाई में जीप अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे नयार नदी में जा गिरी।  हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top