Connect with us

उत्तराखंडः स्कूल बस से कुचलकर छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः स्कूल बस से कुचलकर छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम…


उत्तराखंड में तेज रफ्तार कई घरों की खुशियां छीन रही है। एक बार फिर सड़क हादसे ने एक परिवार पर पहाड़ तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि चंपावत जिले के बनबसा में जहां परिवार में दिवाली की तैयारियां चल रही थी। वहीं घर में बेटे की मौत की खबर आई। स्कूल बस से कुचलकर छात्र की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष सेवाओं के विस्तार और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा  बनबसा में चंदनी क्षेत्र स्थित लिंक सड़क पर हुआ है। यहां एक स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने महाराणा प्रताप गेट पहुंची थी। इधर घर से साइकिल से सामान लेने दुकान जा रहा एक छात्र अचानक बस की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…

बताया जा रहा है कि बस और साइकिल एक ही दिशा की ओर चल रहे थे। मृतक युवक की पहचान चंदनी निवासी धीरज (13) पुत्र राजजोशी के रूप में हुई है। धीरज शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। वह इन दिनों फगपुर में चल रही रामलीला में सीता का किरदार निभा रहा था। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top