Connect with us

देहरादून सहित कई जिलों में दिन में छाया अंधेरा, यहां गिरी आकाशीय बिजली, फूंके उपकरण…

उत्तराखंड

देहरादून सहित कई जिलों में दिन में छाया अंधेरा, यहां गिरी आकाशीय बिजली, फूंके उपकरण…


उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ही तेज बारिश हुई तो वहीं बारिश के बीच अचानक राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में अंधेरा छा गया। वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। वहीं तेज गर्जना के बीच ऋषिकेश से बिजली गिरने की खबर आई है। जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में भी तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। यह बिजली विस्थापित कॉलोनी के एक निर्माणाधीन मकान की छत पर गिरी, जिससे मकान का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया तो आस पास के बने मकानों में बिजली के कई उपकरण फूंक गए। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि अचानक ऋषिकेश में मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ आकाश में काले बादल घिर गए। कुछ ही देर में तेज बारिश हुई और बिजली भी कड़कने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…

इस दौरान विस्थापित कॉलोनी में निर्माणाधीन एक मकान के छत पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली के गिरते ही निर्माणाधीन मकान का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही आस पास के मकान में बिजली गुल हो गई और लोगों के घर के फ्रिज, एयर कंडीशनर, पंखे और ट्यूबलाइट फूंक गए हैं।अंदाजा लगाया जा रहा है कि आकाशीय बिजली के गिरने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन से मौके पर आकर आकाशीय बिजली के गिरने से हुए नुकसान का आंकलन करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…

बताया जा रहा है कि देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। तेज आंधी के चलते कई जगह पेड़ की शाखाएं टूट कर गिर गई। उत्तरकाशी में बादल छाए हुए हैं साथ ही ठंडी हवाएं चली। वहीं विकासनगर में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से 17 अक्तूबर को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top